छत्तीसगढ़

CG : महानदी के रेत घाट से हाईवा और माउंटेन मशीन जब्त

महासमुंद। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज चिंगरौद के महानदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलग्न दो भारी वाहनों को मौके पर पकड़ा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक हाईवा (वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 3308) और एक चैन माउंटेन मशीन (टाटा हितैची) को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को ग्राम कोटवार, चिंगरौद की सुपुर्दगी में रखा गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि संबंधित वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी जिले में कार्यरत खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध परिवहन पास के किसी भी प्रकार का उत्खनन, परिवहन या भंडारण कानूनन अपराध है। कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है।

kgnews

Recent Posts

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस…

10 minutes ago
CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी…

16 minutes ago
CG : दुर्ग यूनिवर्सिटी में 18.87 लाख की कार खरीदी पर ऑडिट की बड़ी आपत्ति…

CG : दुर्ग यूनिवर्सिटी में 18.87 लाख की कार खरीदी पर ऑडिट की बड़ी आपत्ति…

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में करीब 18.87 लाख रुपये की कार खरीदी को लेकर…

21 minutes ago
CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

CG : कोकान पहाड़ी पर फोटोशूट बना हादसे का कारण, पैर फिसलने से नीचे गिरा युवक

बालोद। बालोद जिले के कोकान पहाड़ी में फोटोशूट के दौरान एक युवक के साथ बड़ा…

37 minutes ago
CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

CG : शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ शहर में सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस…

43 minutes ago
राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव में शहादत दिवस पर तत्कालीन SP विनोद कुमार चौबे समेत 29 वीर जवानों को श्रद्धांजलि

राजनांदगाँव. अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 जुलाई वर्ष 2009 को नक्सलियों के…

45 minutes ago