जैविक खाद से किसान कर रहे है सुगंधित चावल का उत्पादन

सूरजपुर- जैविक व कृषकों की आय दुगुनी करने में सार्थकता सिद्ध करना सोनगरा ग्राम पंचायत, जहां कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री अभिषेक सिंह के सार्थक प्रयास से सोनगरा क्षेत्र के किसान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ले तो रहे है, साथ-साथ पुरानी पद्धत्ति जैविक खेती, जिसमें कृषकों द्वारा किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद के बिना प्रयोग के ही सुगंधित चावल के उत्पादन में जिले में अग्रणी भूमिका निभा रहे है, कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशन में सोनगरा ग्राम पंचायत के कृषकों द्वारा “ सूरजपुर सेफ फुड फारर्मस कंपनी ” नामक कृषक कंपनी का निर्माण किया गया है, जो वर्तमान में जिले में एकमात्र ऐसी पंजीकृत कंपनी बन चुकी है, जिसके सेवाधारक सभी छः ब्लाकों में उत्पादक कृषक है, जो अपने उत्पाद जैसे-मक्का, मंूगफली, कोदों कुटकी, सुगंधित चावल, इत्यादि सभी का विक्रय आनलाईन बाजार से लेकर प्रदेश के बाहर भी जिले के उत्पादों की अब अच्छी दामों पर बिक्री हो रही है, जिससे सूरजपुर जिले के कृषक आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है।
    कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा चलाये जा रहे समाधान सूरजपुर के नोड़ल अधिकारी श्री त्रिपाठी जी द्वारा निरंतर ग्रामों का सघन निरीक्षण कर सभी शासकीय कार्यों का निरंतर समीक्षा की जा रही है, उनके निरीक्षण के दौरान शासकीय विद्यालयों की स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति व मध्यान्ह् भोजन की गुणवत्ता, किचन गार्डन की स्थापना, स्वास्थ्य व आगनबांडी इत्यादि का सघन निरीक्षण कर प्रत्येक वर्ग को लाभ दिलवाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सोनगरा ग्राम पंचायत में राज्य शासन की महति परियोजना (नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी) के तहत् गौठान का निर्माण किया गया है, जिसमें गोठान भ्रमण चरवाहा द्वारा करवाकर चारा खिलाया जा रहा है, गोचर की भूमि पर कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी के सघन प्रयास से 5 एकड़ में गेहुं, सरसों का लाईनवार से करवाया गया है। घुरूवा कार्यक्रम के अंतर्गत सोनगरा ग्राम पंचायत के समस्त अग्रणी कृषकांे के यहां घुरूवा उपचार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया गया है, इसके साथ ही सौर सुजला योजना के तहत् 20-25 कृषकों के यहां सोलर पम्प स्थापित कर रबी क्षेत्राच्छादन को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कलेक्टर श्री दीपक सोनी के सहयोग से महिला ग्राम संगठन व समूह को अनपॉलिस राईस मिल दिया गया है, जिसमें सुंगधित चावल की मिलिंग कर पैंकेजिंग की प्रक्रिया भी संचालित है।
    सभी कार्याें से निष्पादित समाधान सूरजपुर की सार्थकता अब जिले में फलीभूत होती दिख रही है, जो जिले को नये आयाम देगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

8 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

8 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

9 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

9 hours ago