नेशनल हाइवे पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत

भिंड
नेशनल हाइवे 719 पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत  में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क किनारे दोनों तरफ खंती में 50 मीटर के क्षेत्रफल में मृतकों के शव बिखर गए। ग्वालियर में शादी समारोह से लौट रहे विधायक नरेंद्र सिह कुशवाह ने हाइवे पर गाड़ी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
 
रात 12.30 बजे पिढौरा गांव के पास मेहगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भिण्ड की ओर से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हाइवे पर उछलकर गिरे, वहीं कार रोड से गुलाटी खाते हुए करीब 40 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में 4 की मौत, 5 घायल
हादसे बाइक पर सवार सुजान सिंह (50) पुत्र कुंदन सिंह बघेल, ऋषिकेश बघेल (22) पुत्र सुजान सिंह, बिहारी लाल बघेल (40) पुत्र रामदूज बघेल व कार चालक महमूद खान(19) पुत्र हमीद खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार सूरज (19) पुत्र मुन्नालाल, बल्लू (22) पुत्र फरियाद, अंशू (22) पुत्र जाफत खान, चालू (22) पुत्र मुनव्वर खान, सकील खान (24) घायल हुए हैं। जिनका उपचार ग्वालियर में चल रहा है।

मोबाइल की रोशनी से उठाए मृतक व घायल
हाइवे पर कार और बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद हाइवे किनारे घायल और मृतकों के शव 50 मीटर में बिखर गए। पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में पहले घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेजा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

NEP के पहले बैच के हजारों छात्र असमंजस में: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन पूरा, लेकिन 1 वर्षीय PG प्रवेश नीति अब तक नहीं

रायपुर. नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छत्तीसगढ़…

2 minutes ago
CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

CG : रायपुर में मजदूर की हत्या …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र…

6 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -डेका रायपुर  राज्यपाल रमेन…

19 minutes ago
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण…

25 minutes ago

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

31 minutes ago
थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अयोध्यानगर,जोन-02 पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही, 7 पेटी शराब सहित…

35 minutes ago