भिंड
नेशनल हाइवे 719 पर देर रात कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र और भतीजे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क किनारे दोनों तरफ खंती में 50 मीटर के क्षेत्रफल में मृतकों के शव बिखर गए। ग्वालियर में शादी समारोह से लौट रहे विधायक नरेंद्र सिह कुशवाह ने हाइवे पर गाड़ी रोककर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
रात 12.30 बजे पिढौरा गांव के पास मेहगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भिण्ड की ओर से आ रही बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हाइवे पर उछलकर गिरे, वहीं कार रोड से गुलाटी खाते हुए करीब 40 मीटर की दूरी पर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में 4 की मौत, 5 घायल
हादसे बाइक पर सवार सुजान सिंह (50) पुत्र कुंदन सिंह बघेल, ऋषिकेश बघेल (22) पुत्र सुजान सिंह, बिहारी लाल बघेल (40) पुत्र रामदूज बघेल व कार चालक महमूद खान(19) पुत्र हमीद खान की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार सूरज (19) पुत्र मुन्नालाल, बल्लू (22) पुत्र फरियाद, अंशू (22) पुत्र जाफत खान, चालू (22) पुत्र मुनव्वर खान, सकील खान (24) घायल हुए हैं। जिनका उपचार ग्वालियर में चल रहा है।
मोबाइल की रोशनी से उठाए मृतक व घायल
हाइवे पर कार और बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद हाइवे किनारे घायल और मृतकों के शव 50 मीटर में बिखर गए। पुलिस ने मोबाइल की रोशनी में पहले घायलों को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उसके बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भेजा।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…