CG : ग्राम पंचायतों की समस्याओं क़ा प्राथमिकता से करें समाधान – कलेक्टर

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 ग्राम पंचायत हुए सम्मानित

कलेक्टर ने की आवेदनों के निराकरण की समीक्षा

बलौदाबाजार, कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं समाधान शिविर आयोजन की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों पेयजल, निस्तारी सहित अन्य समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने 50 ग्राम पंचायतों से ऑनलाइन जुड़े सरपंच एवं सचिव से चर्चा की और पंचायतो के विकास एवं समस्या निराकरण हेतु जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने आगामी दिनों में समाधान शिविर आयोजित होने वाले ग्राम पंचायतों के सरपंच,पंच सचिव व रोजगार सहायक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए पंचायत के विकास कार्यों एवं समस्याओ की जानकारी ली। उन्होंने समाधान शिविर में मुख्य ग्राम पंचायत सहित क्लस्टर अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच को शिविर में उपस्थित रहने कहा। उन्होंने  मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत नलकूपो के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेजी से कराने तथा पक्के मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने समाधान शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का यथासम्भव मौक़े पर ही निराकरण के निर्देश दिये। इसके साथ ही सामाधान शिविरों में 3 -4 हेल्पडेस्क की व्यवस्था के भी निर्देश दिये ताकि ग्रामीणों को जानकारी तत्काल मिल सके। उन्होंने शिविर स्थल में सुशासन  मित्र के माध्यम से ग्रामीणों का सहयोग सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सम्मानित – इस दौरान मोर गांव मोर पानी महाभियान अंतर्गत सोखता गड्ढा निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब सफाई, रैली, शपथ, दीवाल लेखन आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पंचायतों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी, डीएफओ गणवीर धम्मशील एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं जल संचयन वाहिनी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया। सम्मानित होने वाले पंचायतों में विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमाही, भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुड़ेलिया एवं रामपुर, कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत  नरधा, पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत अमेरा एवं सिमगा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत संकरी शामिल है।

See also  रायगढ़ में कल से सजेगा 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह, देश-विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

बैठक में नव पदस्थ डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे सहित सभी एसडीएम, जनपद सी ई ओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *