त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : अभ्यर्थी नियुक्त कर सकेंगे निर्वाचन एवं मतदान अभिकर्ता

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अभ्यर्थी किसी व्यक्ति को अपना निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। निर्वाचन अभिकर्ता ऐसे ही व्यक्ति को नियुक्त किया जा सकता है जो पंचायत के किसी निर्वाचन में निर्वाचित किये जाने या उसमें मतदान करने योग्य हो। निर्वाचन अभिकर्ता चुनाव संबंधित सभी कार्यों को अभ्यर्थी के प्रतिनिधि की हैसियत से कर सकता है। निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा किये गए किसी भ्रष्ट आचरण के लिए भी अभ्यर्थी ही दोषी माना जाता है और इस आधार पर उसका निर्वाचन रद्द भी किया जा सकता है। अतः निर्वाचन अभिकर्ता के चयन में अभ्यर्थी को पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी जिस वार्ड अथवा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है यदि उसमें एक से अधिक मतदान केन्द्र हो तो मतदान के दिन निर्वाचन अभिकर्ता के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र में लगातार उपस्थित रहना कठिन होगा, इसके लिए अभ्यर्थी को प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए एक मतदान अभिकर्ता नियुक्त करने का अधिकार है।
    पंचायत निर्वाचन में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बहुत अधिक रहने के कारण मतदान केन्द्र पर सभी अभ्यर्थियों या उनके अभिकर्ताओं को बैठाने में कठिनाई होती है इसके लिए आयोग ने यह निर्णय लिया है कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 6 से अधिक हो तो अभ्यर्थियों या उनके अभिकर्ताओं को 2, 3 या 4 समूहों में बांट दिया जाएगा और प्रत्येक समूह को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र के अंदर बारी-बारी से 2-2 घंटे के लिए बैठने की अनुमति दी जाएगी। प्रथम समूह के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों या उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतदान प्रारंभ होने के समय से 2 घंटे के लिए 7 बजे से 9 बजे तक मतदान केन्द्र के अंदर बैठने की सुविधा दी जाएगी। उसके पश्चात दूसरे समूह और उसके बाद तीसरे और फिर चौथे समूह के अभ्यर्थियों या उनके निर्वाचन अभिकर्ताआंे को बारी-बारी से दो-दो घंटे के लिए मतदान केन्द्र के अंदर बैठने दिया जाएगा।
    यदि कोई अभ्यर्थी अपने अभिकर्ता की जगह स्वयं बैठना चाहे तो उसके अभिकर्ता को बाहर जाना होगा। इसी प्रकार मतगणना के समय भी प्रत्येक अभ्यर्थी या उसकी अनुपस्थिति में उसका अभिकर्ता मतदान केन्द्र पर चल रही मतों की गणना देख सकता है और बंद किये जाने वाले लिफाफों आदि में अपनी सील लगा सकता है।

kgnews

Recent Posts

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

CG : बिजली कर्मी के घर में चल रहा था ये काम, हिंदू संगठनों का हंगामा ….

कोरबा। जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया। हिंदू…

2 minutes ago
CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

CG : पुलिस अधिकारी को रायपुर ग्रामीण एसपी ने किया सस्पेंड, गैंगरेप केस की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप …

रायपुर/धरसीवां। नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

6 minutes ago
CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

CG : चाची खोल देती पोल, उससे पहले भतीजी ने प्रेमी संग मिलकर किया मर्डर …

अंबिकापुर। चाची की हत्या करने वाली भतीजी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

9 minutes ago
MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

MP-CG आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्तर से ग्वालियर तक 182 अधिकारियों के तबादले

रायपुर. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Income Tax Department…

15 minutes ago
CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

CG : भिलाई में थर्ड जेंडर की हत्या की कोशिश …

दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली…

18 minutes ago
CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

CG : राइस मिल के गोदाम में आगजनी, चावल बारदाना और भूसा जलकर खाक …

रायगढ़। जिले में शनिवार देर रात एक राइस मिल के गोदाम में आग लग गई।…

23 minutes ago