छत्तीसगढ़

CG : न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी कॉलोनी एवं अधिवक्ता कक्ष कांकेर का हुआ लोकार्पण

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने कांकेर में अधिवक्ता कक्ष, न्यायाधीश परिवार न्यायालय हेतु सी टाइप आवासगृह  एवं भानुप्रतापपुर  में न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित निवास गृहों एवं एच टाइप आवासगृहों का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपलब्ध कराये जा रहे अधोसंरचना एवं तकनीकी सुविधाओं का इस प्रकार से उपयोग करें कि उसका अधिक से अधिक लाभ सभी स्टेकहोल्डर विशेष कर पक्षकारां को प्राप्त हो सके और न्याय पाने कि प्रक्रिया को सुलभ बनाया जा सके। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि राज्य के न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके तारतम्य में यह लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा है। मुख्य न्यायाधीश के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार ध्रुव ने मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश श्री अमितेन्द्र किशोर प्रसाद का कांकेर एवं भानुप्रतापपुर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी, कांकेर में अधिवक्ता कक्ष एवं परिवार न्यायालय के आवास की सौगात देने के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला नायायालय के समस्त न्यायाधीशगण, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक, अधिवक्ता संघ कांकेर व भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष एवं अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

57 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

1 hour ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

1 hour ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

1 hour ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

1 hour ago