शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। शादी की बात पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की बात पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। युवती की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल से बना रहा था संबंध
भिलाई सीएम मेडिकल कॉलेज कचांदूर के ट्रेनिग डॉक्टर अंकुश फौजदार के खिलाफ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का मामला आया सामने है। पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी अंकुश फौजदार द्वारा पीड़िता से पिछले तीन साल से डॉक्टर उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। 

आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *