बेमेतरा : वर्ष 2023-24 में प्री.इंजीनियरिंग एवं प्री.मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु छ.ग. के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

बेमेतरा, 5 जून 2023

आदिम जाति कल्याण विकास विभाग बेमेतरा द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को जो कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण हुये हैं और जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है ऐसे 100 अभ्यर्थीयों का चयन करना है, ( जिसमे 64 अनुसूचित जनजाति एवं 36 अनुसूचित जाति ) ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया रहा है ताकि इस योजना के अंतर्गत उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को चयन किया जा सके |
                 इच्छुक अभ्यर्थी 21 जून 2023 शाम 4 बजे तक जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं | आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइटwww.tribal.cg.gov.inके सूचना पटल से अवलोकन एवं आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | जिसमे अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्र, पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा परिणाम आदि की समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

See also  CG : पीएम सूर्य घर योजना से रंजना साहू बनीं ऊर्जा आत्मनिर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *