विमानतल पर हाई अलर्ट, तनाव के बीच एयर इंडिया-इंडिगो की बड़ी छूट, जारी हुई एडवाइजरी

भोपाल

 सीमा पर तनाव के बीच भोपाल समेेत सभी एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। भोपाल एयरपोर्ट(Bhopal Airport) पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। यह नियम घरेलू उड़ानों के लिए लागू है और यात्रियों को दो से तीन घंटे पहले चेक-इन करने की सलाह दी जा रही है। यदि आप चेक-इन के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो बोर्डिंग पास प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त, यदि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है, तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल और आरकेएमपी रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर लगा दिए गए हैं, जबकि शहर के बस स्टैंड पर हालात सामान्य बने हुए हैं। भोपाल से श्रीमाता वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 48 घंटों के दौरान बुकिंग में 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
इंडिगो ने चेंज, कैंसिलेशन चार्ज किया माफ

इंडिगो ने एयरलाइंस ने भोपाल से दिल्ली होकर कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट के लिए यात्रा की तारीख या समय बदल चेंज और कैंसिल करने पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। अब ये छूट 22 मई 2025 तक की यात्रा पर लागू होगी, बशर्ते आपकी बुकिंग 22 अप्रैल 2025 या उससे पहले की हो। एक्स पर किए पोस्ट के जरिए इंडिगो ने कहा -हम अपने यात्रियों की सुविधा के लिए यह छूट बढ़ा रहे हैं, ताकि वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा की तारीख या समय बदल सकें या जरूरत पड़ने पर टिकट कैंसिल भी कर सकें।
फ्लाइट कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा पैसा

एयर इंडिया(Air India Travel Advisory) और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि जो डिफेंस पर्सन डिफेंस किराए पर टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें 31 मई 2025 तक की यात्रा पर फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा और रीशेड्यूल करने पर एक बार डिस्काउंट भी दिया जाएगा। सामान्य यात्री रिफंड प्राप्त करने के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाकर रिफंड का रिक्वेस्ट करें। लाइट रीशेड्यूल करनी है तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर जो कैंसिलेशन का मैसेज आया है, उसमें दिए गए रीशेड्यूल लिंक पर क्लिक करके नई तारीख चुनें।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: air

Recent Posts

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान

रायपुर छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक…

26 minutes ago
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

51 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

1 hour ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

1 hour ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

1 hour ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

1 hour ago