कोरबा : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल दोस्त के साथ मोबाइल लेकर लौट रहा था सक्ती से

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से शनिवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार युवक सक्ती से मोबाइल खरीदकर लौट रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक, करतला के ग्राम गनियारी निवासी राजकुमार दिवाकर (32) अपने दोस्त सुभाष के साथ मोबाइल लेने सक्ती गया था। वहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे कि ग्राम नगरदा के पास तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादस में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके आधार पर केस डायरी तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जाएगी। फिलहाल मर्ग दर्ज किया गया है। राजकुमार मजदूरी करता था। उसकी शादी के चार साल हुए थे और एक बच्चा है। 

See also  चरित्र पर शक ने बनाया पति को हैवान, पत्नी की पिटाई कर जंगल में छोड़कर भागा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *