उत्तर बस्तर कांकेर : भैंसगांव में वन अधिकार मान्यता पत्र संबंधी कार्यशाला का किया गया आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जून 2023

जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं वनमण्डलाधिकारी पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल श्रीकृष्ण जाधव के मार्गदर्शन में अंतागढ़ विकासखण्ड के रावघाट माइनिंग परियोजना से प्रभावित ग्राम भैंसगाँव में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत प्रदत्त अधिकारों के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। प्रदान संस्था की एरिया एक्जिक्यूटिव रेनुका साहू, एरिया को-ऑर्डिनेटर संतोष जैन तथा इफ़.इ.एस. संस्थान के तुलसी नेताम एवं श्री शोरी द्वारा ग्रामीणों को व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र, सामुदायिक वन अधिकार, वन संसाधन अधिकार पत्र एवं वनों के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रबंधन से संबंधित अन्य अधिकारों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों का क्रियान्वयन की पद्धति के संबंध में जागरूक करना था। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में स्वयं वनमण्डल अधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, उप वनमण्डलाधिकारी शिवेन्द्र भगत, वन परिक्षेत्र अधिकारी अन्तागढ़ एवं मैदानी वन अमले के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे

See also  चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर, खेतों में बिछी धान की फसल; सड़ने का बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *