धमतरी : कलेक्टर-एसपी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए विभिन्न स्थलों का लिया जायजा

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज आगमी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर रघुवंशी ने आगामी निर्वाचन के लिए स्ट्रॉन्ग रूम, निर्वाचन सामग्री वितरण केन्द्र एवं गणना स्थल के उचित जगह चिन्हांकन के लिए धमतरी रुद्री स्थित भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज का निरीक्षण करते हुये आवश्यक तैयारी हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए, जिससे सुव्यवस्थित निर्वाचन कार्य संपादित कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर,संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, कार्य पालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संतोष नेताम सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  CG नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, CMO से लेखापाल तक के तबादले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *