राजनांदगांव | घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। खड़गांव इलाके के पलांदुर में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। घायल ग्रामीण को मोहला स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। जानकारी मुताबिक पलांदुर से कुछ ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, इसी दौरान 40 वर्षीय ग्रामीण पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीण ने अपने साथियों को आवाज लगाई। जिसके बाद आसपास के लोग जुटे। भीड़ को देखकर सूअर भाग निकला। हमले में ग्रामीण के पैर और हाथ में गंभीर चोट आई है। बता दें कि इसी इलाके में दो दिन पहले जंगली सूअर ने तीन ग्रामीणों पर भी हमला किया था। इससे तेंदूपत्ता तोड़ने जा रहे लोगों में दहशत की स्थिति है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *