CG : सांप के स्पर्श से मजदूर की तबीयत बिगड़ी, वाटर एंबुलेंस की सुविधा से बची जान …

धमतरी। गंगरेल बांध के बीच स्थित ठेमली आईलैण्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर के सिर से अचानक जहरीला सांप टकरा गया। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगपुर निवासी शंकर कमार (26 वर्ष) पिछले 20 दिनों से आईलैण्ड में रहकर मजदूरी कर रहा था। सोमवार सुबह वह भोजन के बाद कार्यस्थल की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक झाड़ीनुमा पेड़ के नीचे से गुजरते समय डाली पर लिपटा पतला जहरीला सांप उसके सिर से रगड़ गया।

घटना के तुरंत बाद युवक के सिर में खुजली शुरू हुई और कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगे। साथी मजदूरों ने पेड़ पर सांप को देखा तो स्थिति स्पष्ट हुई, लेकिन तब तक युवक की हालत बिगड़ने लगी थी। मजदूरों ने तत्काल ठेकेदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वाटर एम्बुलेंस के जरिए करीब 20 मिनट में युवक को तट तक लाया गया। तट पर पहले से मौजूद संजीवनी 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे भर्ती कर तुरंत उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

प्रधानमंत्रीमोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135 वें संस्करण का प्रसारण

भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…

33 minutes ago
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…

48 minutes ago
जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर में मृत महिला को जिंदा दिखाकर 76 लाख की जमीन की ठगी, दो आरोपियों पर ₹4-4 हजार का इनाम

जबलपुर. मृत महिला को कागजों में जीवित दर्शाकर उसकी जमीन का फर्जी सौदा करने और…

53 minutes ago
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कुकरू पर्यटन का बनेगा प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू को प्रदेश के…

58 minutes ago
रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर. जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट…

1 hour ago
19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

2 hours ago