गुनगुने पानी में मिक्स कर लें किचन में रखी ये दो चीजें

सुबह-सुबह पीने से सुधर जाएगी पेट की सेहत

क्या आप जानते हैं कि अगर आप हर रोज सुबह गुनगुने पानी में हल्दी और शहद को मिलाकर पिएंगे, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

हल्दी-शहद का पानी

अगर आप खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी गट हेल्थ की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको हल्दी और शहद की जरूरत पड़ेगी। हल्दी और शहद, दोनों ही चीजों को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

कैसे बनाएं हल्दी-शहद का पानी?

सबसे पहले पानी को हल्का गर्म या फिर गुनगुना कर लीजिए। अब एक गिलास पानी में आपको आधी चम्मच हल्दी और एक स्पून शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। हर रोज हल्दी और शहद के पानी को पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

गट हेल्थ सुधारने में कारगर

अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हल्दी और शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इस ड्रिंक को पीकर आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में असरदार साबित हो सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद

क्या आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो हर रोज इस ड्रिंक का सेवन करना शुरू कर दीजिए। सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। इसके अलावा हल्दी और शहद का पानी दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। इस ड्रिंक में मौजूद तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

CG : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

रायपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन एवं फोरलेन निर्माण कार्य को सुचारू और समयबद्ध रूप…

58 seconds ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम…

3 minutes ago
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि

महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं…

26 minutes ago
CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

CG : धमतरी में ठेकेदार के ठिकानों पर EOW की छापेमारी …

रायपुर: भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईओडब्ल्यू ने आज सुबह धमतरी में दबिश दी। दो गाड़ियों…

1 hour ago
CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…

1 hour ago
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल – वन मंत्री केदार कश्यप

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल - वन मंत्री…

1 hour ago