छत्तीसगढ़

CG : बाथरूम से लगे मटके में बिरयानी, गंदगी देख अधिकारियों के उड़े होश, ₹1 लाख जुर्माना …

रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य, बाजार और नगर निवेश विभाग सहित नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, अन्य सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर घड़ी चौक के समीप स्थित रायपुर नगर निगम के बड़े बकायादार होटल अमृतसरी को बकाया नहीं देने पर सीलबंद कर दिया है. कई वर्षो से बड़े बकायादार होटल अमृतसरी द्वारा बकाया राशि अदा नहीं की जा रही है.

होटल अमृतसरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण प्राप्त हो रही लगातार गंभीर जनशिकायतों पर किया गया. इस दौरान होटल अमृतसरी में भारी गन्दगी मिली, सड़क पर किचन खोला जाना और अस्वास्थ्यकर वातावरण में बाथरूम से लगकर मटके में बिरयानी रखा जाना मिला. होटल अमृतसरी नगर घड़ी चौक द्वारा पूर्व में नोटिस देने के बाद भी स्वच्छता की अनदेखी लगातार किया जाना मिला. कई नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल होटल अमृतसरी को सीलबंद करने सहित सम्बंधित होटल अमृतसरी पर 1 लाख रूपये का जुर्माना किया गया है.

नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत गोलबाजार,मालवीय रोड आदि मुख्य बाजार क्षेत्र में कार्यवाही की गयी और 17 दुकानों में गन्दगी मिलने पर 18 हजार रूपये का जुर्माना किया गया. नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग द्वारा लगभग 25 दुकानों पर सड़क बाधा शुल्क कुल 50 हजार रूपये का अभियान में सड़क पर कब्जा करने वाले सम्बंधित दुकानदारों से वसूल किया गया. नगर निगम राजस्व विभाग जोन, 4 बाजार विभाग ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसायरत दुकानों के सम्बंधित दुकानदारों और रायपुर नगर निगम की दुकानों के किरायादारों को सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने पर नोटिस एवं चेतावनी देकर सामानों की जप्ती कर ली गयी. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अभियान में टीम प्रहरी की उल्लेखनीय भूमिका रही. टीम प्रहरी अभियान रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जनहित में सुगम यातायात नागरिकों को देने की दृष्टि से लगातार चलाया जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago