रायपुर,

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 145 पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत गोड़बहाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसी शिविर में ग्राम गड़बेड़ा निवासी दिव्यांग मनीराम मधुकर को ट्राइसाइकिल प्रदाय की गई। मधुकर ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी श्रृंखला में विकासखंड बागबाहरा के ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित समाधान शिविर में 127 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। वहीं महासमुंद नगर के लोहिया चौक, वार्ड क्रमांक 20 में आयोजित शिविर में विजय कुमार ठाकुर एवं भोजबाई ठाकुर को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को समयबद्ध एवं सुलभ ढंग से सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…