बाल मधुमेह सुरक्षा अभियान: बच्चों को वितरित की गई ‘स्पीड’, 13 साल की उम्र तक पंजीकरण, 21 साल तक मिलेगी मुफ्त

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री बाल मधुमेह सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को 18 बच्चों को सुरक्षा किट ‘स्पीड’ का वितरण किया गया। यह किट मधुमेह पीड़ित बच्चों को दी गई है। किट के लिए 13 वर्ष के तक के बच्चे पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें 21 वर्ष की उम्र तक निशुल्क प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, इस किट में मधुमेह ग्रसित लोगों के लिए संपूर्ण इलाज की सुविधाएं हैं। 

Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही इस किट में इंसुलिन के साथ-साथ ग्लूकोमीटर सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधा की वस्तुएं उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी इस किट का प्रयोग स्वयं ही कर सकते हैं। यह किट यूजर फ्रेंडली, चाइल्ड फ्रेंडली है और इसकी का उपयोग करने के लिए कोई खास प्रशिक्षण भी नहीं चाहिए।  वैसे आज बच्चों को सामान्य उपयोग के लिए डॉक्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

कोई गंभीर मरीज नहीं
डीपीएम अखिलेश शर्मा एवं नोडल अधिकारी संजीव ग्लैड ने बताया कि  4 से 5 लोग नॉर्मल आ गए हैं। कोई भी गंभीर नहीं है। साल में एक बार स्पीड का वितरण किया जाता है पिछले वर्ष जो किट वितरित की गई थी, उसका रेगुलर उपयोग करने के बाद चार से पांच लोग आज बेहद स्वस्थ हैं और उन्हें अन्य बाहर की दवाइयां को जरूरत नहीं पड़ रहा है।

टोल फ्री नम्बर में कर सकते हैं पंजीयन
विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 104 भी जारी किया जा रहा है। इसके माध्यम से मरीज अपना नाम एवं विस्तृत जानकारी दर्ज करा सकते हैं। टोल फ्री नम्बर नम्बर से पंजीयन कराने वाले मरीजों को विभाग द्वारा उचित परीक्षण किया जाएगा। एवं पुष्टि उपरांत ऐसे मरीजों को इस योजना का अंग बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हें मुफ्त में इंसुलिन दी जाएगी।

See also  CG : बिलासपुर में 5 लुटेरे गिरफ्तार, मदद मांगने के बहाने दे रहे थे वारदात को अंजाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *