छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : पॉक्सो मामलों के लिए शरद श्रीवास्तव सपोर्ट पर्सन नियुक्त

राजनांदगाँव। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012(पाक्सो) अंतर्गत राजनांदगाँव जिले के लिए शरद श्रीवास्तव का चयन सपोर्ट पर्सन के रूप में किया गया है।

                    अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ओ पी साहू की अध्यक्षता वाली समिति ने साक्षात्कार के माध्यम से लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत राजनांदगाँव जिले के लिए शरद श्रीवास्तव को उनकी क्षमता और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया है। विगत 25 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्री श्रीवास्तव राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सदस्य रहने के साथ-साथ चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। पाक्सो सपोर्ट पर्सन के रूप में शरद श्रीवास्तव यौन शोषण या बाल शोषण के पीड़ितों को समर्थन और सहायता प्रदान करने का कार्य जैसे पीड़ितों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करना,पीड़ितों को कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना,पीड़ितों को चिकित्सा और परामर्श सेवाओं तक पहुंचने में मदद करना, पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना और पीड़ितों को न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करने जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

                   सपोर्ट पर्सन के पद पर श्री श्रीवास्तव का चयन होने पर डेवलपमेंट सेक्टर के कार्यकर्ताओं और ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रोकने का मास्टर प्लान! IIT मद्रास के साथ 10 जिलों से होगी शुरुआत

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…

46 minutes ago
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…

46 minutes ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना के तहत परिजनों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…

1 hour ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…

1 hour ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश के आसार, उत्तर-मध्य जिलों में बरसेंगे बादल…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…

1 hour ago
CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

CG : आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, जनता की सुरक्षा को लेकर मांगी सतत निगरानी …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के हमलों, रेबीज के बढ़ते खतरे…

1 hour ago