राजनांदगांव । नवोदित प्रज्ञा सुमन हायर सेकंडरी स्कूल सुरगी की छात्रा कुमारी भानेश्वरी साहू ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 87 % अंको के साथ उत्तीर्ण कर अपने स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन की है।भानेश्वरी के पिता फकीर प्रसाद साहू टाईल्स लगाने का काम करते हैं एवं उनकी माता -केकतीबाई रोजी- मजदूरी करती हैं।
इस मेधावी छात्र का सम्मान उनके घर में जाकर किया गया।  छात्रा को मिठाई खिलाकर, पेन एवं श्रीफल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। भानेश्वरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों एवं परिवार के सहयोग को दिया है।

इस अवसर पर साकेत सहित परिषद सुरगी के अध्यक्ष और जिला साहू संघ साहित्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश साहू अंकुर ,साकेत साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला साहू संघ राजनांदगांव के साहित्य प्रकोष्ठ के सचिव लखन लाल साहू लहर , पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू,साकेत के पूर्व सचिव फकीर प्रसाद साहू फक्कड़, साकेत साहित्य परिषद के सहसचिव डोहर दास साहू,डॉ एस कुमार साहू डॉ चैतराम यादव ,महेश साहू सर, खुमेश कुमार साहू संचालक रंग छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक संस्था सुरगी, लोकनाथ साहू की उपस्थिति रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *