लखीमपुर खीरी जनपद के पलियाकलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। निघासन मार्ग पर बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कार और ट्रैक्टर की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर का एक हिस्सा जहां रोड के किनारे उतर गया। वहीं दूसरा हिस्सा पीछे से आ रही बाइक से जा टकराया। हादसे में बाइक पर सवार युवक, उसकी पत्नी, बच्ची और उसके साले की मौके पर ही मौत हो गई। कार और ट्रैक्टर सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।  

सीतापुर का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के बिसवां निवासी जाबिर पुत्र अलीशेर (32) पत्नी-बच्ची के साथ अपनी ससुराल त्रिलोकपुर आया था। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ घर जाने के लिए निकला था। उसका साला चांद उनको बाइक पर बैठाकर पलिया तक छोड़ने जा रहा था। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर का एक टुकड़ा बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक पर

सीतापुर का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के बिसवां निवासी जाबिर पुत्र अलीशेर (32) पत्नी-बच्ची के साथ अपनी ससुराल त्रिलोकपुर आया था। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ घर जाने के लिए निकला था। उसका साला चांद उनको बाइक पर बैठाकर पलिया तक छोड़ने जा रहा था। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर का एक टुकड़ा बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक पर सवार जाबिर, उसकी पत्नी खुशनुमा, बेटी जन्नत और साले चांद की मौके पर ही मौत हो गई। 

सवार जाबिर, उसकी पत्नी खुशनुमा, बेटी जन्नत और साले चांद की मौके पर ही मौत हो गई। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *