छत्तीसगढ़

मोहला : अनुभाग में 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

– आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई
            मोहला । खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मोहला अनुभाग की 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मोंगरा, टाटेकसा एवं मरारटोला की संचालन एजेंसियों ने दुकान संचालन नहीं करने संबंधी समर्पण पत्र प्रस्तुत किया है, जबकि ढाढुटोला, कनेरी एवं उरवाही की दुकानें वर्तमान में निलंबित होकर अन्य दुकानों से संलग्न कर संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों के संचालन हेतु वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 22 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोहला में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु शामिल दुकानों में मोंगरा (आईडी 422007056), टाटेकसा (422007057), ढाढुटोला (422007059), मरारटोला (422008053), कनेरी (422008013) एवं उरवाही (422008023) शामिल हैं। विभाग ने बताया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। अधिक जानकारी खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

kgnews

Recent Posts

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

CG : जिला प्रशासन को CM साय ने अत्यधिक वर्षा और जलभराव के चलते अलर्ट रहने कहा …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव…

5 minutes ago
CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

9 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

11 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

13 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

14 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

16 minutes ago