रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं

अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस

रायपुर, 09 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस

मुख्यमंत्री बघेल दल्लीराजहरा में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श् बघेल कार्यक्रम स्थल में सर्वप्रथम हल्बा समाज की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी, छत्तीसगढ़  महतारी, महान क्रांतिकारी एवं आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा और शहीद गैंदसिंह के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यर्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी उपस्थित हैं।

हल्बा, हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र महला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के सांगठनिक ढांचा एवं विशेषताओं के  संबध में विस्तारपूर्वक  जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक   डोमेन्द्र  भेड़िया ने भी संबोधित किया।

See also  CG : प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *