रायगढ़। सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोड़का का रहने वाला तेजप्रताप चौहान 19 साल व उसका साथी अनुराग चौहान कॉलेज की पढ़ाई करते थे।

ऐसे में आज सुबह करीब 6 बजे दोनों सेकेंड ईयर की परीक्षा देने के लिए बारद्वार जा रहे थे। जहां गांव से बाइक पर सवार होकर निकले और पलगढ़ा पहाड़ के पास जब वे पहुंचे। तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से दूर छिटककर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जहां कुछ देर में तेजप्रताप चौहान की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर अस्पताल ले आयी। डॉक्टर ने घायल अनुराग को ईलाज के लिए रायगढ़ रिफर कर दिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *