उत्तर बस्तर कांकेर : वार्ड ब्वाय के पदों की भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन 26 जून से

उत्तर बस्तर कांकेर, 09 जून 2023

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी वार्ड ब्वाय के पद पर भर्ती हेतु विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार 26 जून से 16 अगस्त तक अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जायेगा। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि अभ्यर्थी सत्यापन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नांदनमारा कांकेर में निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार अपने दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

See also  राजनांदगांव : पीएमश्री स्कूल बोधीटोला में किया गया पौधरोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *