छत्तीसगढ़

Rajnandgaon: चिखली शराब दुकान में अधिक दर पर बिक्री का मामला, ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया अधूरी!

एक दुकान में दोषी, दूसरी में पदस्थापन: आबकारी विभाग के सुपरवाइजर पर सवाल

राजनांदगांव . जिले के सोमनी (पूर्व) स्थित चिखली कम्पोजिट मदिरा दुकान में अधिक दर पर शराब बिक्री का मामला सामने आया है। 9 मई 2025 को दुर्ग आबकारी संभागीय उड़नदस्ता की टीम ने यहां आकस्मिक जांच कर 12 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की ₹1,440 के स्थान पर ₹1,500 में बेचे जाने की पुष्टि की। इस मामले में सेल्समैन योगेश भावे और मुख्य विक्रयकर्ता धनपत ध्रुव के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 39 (ग) के तहत प्रकरण क्रमांक 19/2025 दर्ज किया गया। विभाग ने दोनों को तत्काल सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, CSMCL की वेबसाइट पर अब तक इन कर्मचारियों का नाम ब्लैकलिस्ट सूची में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, गंभीर सवाल इस बात पर उठ रहे हैं कि दोषी पाए गए चिखली दुकान के सुपरवाइजर धनपत ध्रुव को ही सोमनी सकरा दुकान में फिर से नियुक्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, अर्जुनी दुकान के सुपरवाइजर चंद्रशेखर भट्ट को गेड़ाटोला में भी जिम्मेदारी दे दी गई है।

इस नियुक्ति व्यवस्था पर आबकारी विभाग के अधिकारी गरीब पाल दर्दी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्या विभाग दोषियों को संरक्षण दे रहा है? और क्या नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से पदस्थापन किया जा रहा है? जवाब अब जनता और शासन दोनों को चाहिए।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

6 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago