छत्तीसगढ़

CG : रोजाना शराब पीने की आदत, अब उठाया खौफनाक कदम

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फिरत सिंह मरकाम के रूप में हुई है, जो अपने घर में म्यार से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी दुर्गेश राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी कीर्तन बाई ने बताया कि उसका पति आदतन शराब पीने का आदी था। पहले वह मिस्त्री का काम करता था जबकि पत्नी रेजा (मजदूरी) का काम कर घर चलाने में मदद करती थी।
महिला ने आगे बताया कि, बीते 20 दिनों से मृतक ने काम पर जाना बंद कर दिया था और दिनभर घर पर ही रहकर शराब का सेवन करता था। पत्नी के अनुसार, शाम को जब वे काम से लौटते थे तो वह दरवाजा तक नहीं खोलता था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। परिजन को संदेह है कि उसने शराब के नशे में ही आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

4 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

4 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

5 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

6 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

6 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

6 hours ago