दुर्ग। जिले में साइबर थाना पुलिस ने 3 म्यूल बैंक खातों का पता लगाया। उसमें जमा हुई साइबर ठगी की रकम के आधार पर तीनों खाता धारकों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग रेंज के साइबर थाना में बंधन बैंक की स्मृति नगर भिलाई के शाखा में संचालित 13 संदिग्ध बैंक खाता धारकों के खिलाफ साइबर ठगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 3 म्यूल अकाउंट का पता चला। ये खाते आरोपी प्रेम प्रकाश बांधे ;19 सालद्ध निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड दुर्गए फैजल अहमद ;24 सालद्ध निवासी रामनगर सुपेला भिलाई दुर्ग और देवेन्द्र कुमार गुप्ता ;22 वर्षद्ध निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग के पाए गए।
पुलिस ने खाते की जब जांच की तो पता चला कि इन खातों में साइबर फ्रॉड की रकम 52716 रुपए और खाता में कुल ट्रांजैक्शन 161084 रुपए होना पाया गया। इसको देखते हुए 23 मई 2025 को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जब आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो उन्होंने अपराध में संलिप्तता होना बताया। साथ ही उसके संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए गए। इसके बाद आरोपी प्रेम प्रकाश बांधे, फैजल अहमद और देवेन्द्र कुमार गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
भोपाल प्रदेश को नशामुक्त बनाने और विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों…
रायपुर उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26…