तुमड़ीबोड़ सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 के तीसरे और अंतिम चरण में 23 मई को डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ के हाईस्कूल मैदान में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 12 ग्राम पंचायतों तुमड़ीबोड़, बोदेला, कन्हारडबरी, आरगांव, हरदी, पेंडरवानी, नाथूनवागांव, खपरी कला, बांकल, कोपेडीह, दीवान झीटिया और मचानपार के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। सभी विभागों के स्टालों में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के आवेदन दिए।

शिविर में कॉलेज की मांग, मुख्य नहर के सीमांकन, भरी खार धरसा रोड को मजबूत करने, डिपो में बांस बल्ली, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, नेशनल हाईवे पर रेलिंग और सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने, तुमड़ीबोड़ से राजनांदगांव तक सर्विस रोड बनाने, सूखानाला बैराज से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने आवेदन दिया गया। वहीं शासकीय जमीन पर धरसा बनाने, कोपेडीह से आलीखूंट, आरगांव, बोदेला मार्ग के डामरीकरण, मचानपार के स्कूल बच्चों को पानी के लिए रोड पार करने की समस्या से जुड़े आवेदन दिए गए।

कुल 2604 आवेदनों का निराकरण किया गया शिविर में कुल 2604 आवेदनों का निराकरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जनपद पंचायत डोंगरगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वाचन किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीत पडोती, जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यादव, सदस्य महेंद्र यादव, जनपद सभापति जया साहू, तिमेश साहू, सदस्य सरिता मदन साहू, पार्वती सूर्यवंशी मौजूद थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *