राजनांदगांव। युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने कहा कि छात्र संगठन का उद्देश्य छात्रों के हित में कार्य करना होता है और छात्र हित में संघर्ष उनका जीवन और उद्देश्य होता है लेकिन तथाकथित छात्र संगठन के द्वारा उनके नेता ही अगर गैर कानूनी काम में लिप्त पाए जाते हैं जो अक्षम अपराध की श्रेणी में आता है और लगातार सालों तक मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के हितों से कुठारागत करने वाले लोगों को बक्सा नहीं जाना चाहिए ऐसे ही एक नेता जो की लगातार छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते रहे और स्वयं ही नकल के प्रकरण में लिप्त पाए गए हम महाविद्यालय प्रशासन से यह चाहते हैं कि पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी राजनीति के दबाव के इस प्रकरण का पूरी पारदर्शिता के साथ निराकरण हो और दोषियों को सजा मिले

ज्ञात हो की इस प्रकरण में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष अमर झा लिप्त पाए गए हैं , विद्यार्थियों को दिग्भ्रमित करने वाले ऐसे कृत्यो को युवा मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर ऐसे लोगों पर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन भी करने पर मजबूर होगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *