छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : राजनांदगांव विकासखंड के सहसपुर दल्ली में समाधान शिविर संपन्न

– पात्र हितग्राहियों को किया गया शासकीय योजनाओं से लाभान्वित
– विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ के माध्यम से किसानों को किया गया जागरूक

राजनांदगांव। सुशासन तिहार के अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सहसपुर दल्ली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर सहसपुरदल्ली कलस्टर में ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत भैसातरा, सहसपुरदल्ली, अमलीडीह, बोटेपार, बहेराभाठा, जूरलाखुर्द, नागलदास, कलेवा, बाटगांव, खैरा ब से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के आवेदनों का निराकरण किया गया। समाधान शिविर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ द्वारा किसानों को कृषि कार्य के संबंध में जागरूक किया गया। अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल ने कहा कि शासन पूरे छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक लाने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 224-1-1024x429.jpeg

समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं एवं मांगों का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्य को देखते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे किसानों को कृषि कार्य से संबंधित समसामयिक वैज्ञानिक सूचना और सलाह अनुसार कृषि गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खाद बनाने के संबंध में बहुत अच्छी जानकारी दी गई। जिससे किसान रासायनिक खाद का कम उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 224-5-1024x605.jpeg

समाधान शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के प्रथम चरण में प्राप्त विभागीय मांगों एवं शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण करना था। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाज कल्याण, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन, परिवहन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को विभागीय जानकारी दी। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शामिल होकर विभागीय स्टॉलों में शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का निराकरण भी किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन का आयोजन किया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में प्रस्तुत शिकायतों एवं मांगों के आवेदनों का निराकरण होने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास देखने को मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is 224-8-1024x682.jpeg

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। शिविर में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, मधुमेह का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य किरण बारले, जनपद सदस्य, सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

CG : शुरू हुई साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 …

रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…

20 minutes ago
CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

CG : मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित …

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…

27 minutes ago
Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

Railway Alert: बरेली यार्ड में मेंटेनेंस के चलते इंदौर-मुंबई रूट की 4 ट्रेनें जुलाई-अगस्त में रहेंगी रद्द

ग्वालियर  उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…

30 minutes ago
MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Rain Alert: भारी बारिश से नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे बंद, हरदा में नदियां उफान पर; रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल  आष्टा क्षेत्र में पार्वती और तप नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों के…

38 minutes ago
CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

CG : बेटे-बहू के खिलाफ बुजुर्ग महिला को हाईकोर्ट से राहत, घर से बेदखल रहना होगा …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके…

45 minutes ago
CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

CG : नवविवाहिता सुसाइड मामले में ससुराल वाले बरी, प्रताड़ित करने का सबूत नहीं …

बिलासपुर। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के एक मामले में महत्वपूर्ण…

49 minutes ago