छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माणाधीन एवं मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

– जिला चिकित्सालय के भूतल में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माणाधीन एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के भूतल में जल भराव की समस्या के समाधान के लिए निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मेजर ऑपरेशन थियेटर, महिला सर्जिकल वार्ड, पुरूष वार्ड, कान-नाक-गला रोग वार्ड सहित अन्य वार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जल का भराव नहीं हो इस समस्या के समाधान के लिए सतह को ऊपर करने के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों के दौरान सभी संबंधित वार्ड को अच्छी तरह दुसरे फ्लोर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is 223-1-1024x682.jpeg

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था अच्छी तरह होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण एवं मरम्मत कार्य के दौरान बहुत से पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो सकते है। इसे ध्यान में रखते हुए शिफ्टिंग का कार्य करें। कलेक्टर ने हॉस्पिटल के मध्य में स्थित रिक्त स्थान को गार्डन बनाने के लिए कहा। उन्होंने मातृशिशु हास्पिटल का भी निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, डीपीएम संदीप ताम्रकार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन एवं मरम्मत का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बरसात के दिनों में प्रति वर्ष चिकित्सालय में पानी भर जाने की समस्या के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों एवं जनसामान्य को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भू-तल के प्लिंथ लेवल को ऊपर करने के उन्नयन कार्य हेतु छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भू-तल के प्लिंथ लेवल को ऊपर उठाने का कार्य किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

5 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

5 hours ago