धमतरी : त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 : सरपंच पद हेतु चर्रा, चरमुडिया एवं नवागाँव (उ) के लिए 15 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र, सभी वैध

पंच के 50 पद के लिए कुल 128 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किया नाम निर्देशन पत्र, सभी पात्र
11 पंच निर्विरोध हुए निर्वाचित

धमतरी, 11 जून 2023

त्रिस्तरीय पंचायत आम / उप निर्वाचन 2023 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन धमतरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए बीते 9 जून तक उप निर्वाचन होने वाले ग्राम पंचायतों में 14 पंच पद में से 13 पंच पद हेतु 15 अभ्यर्थियो द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे । संवीक्षा  के दौरान पूरे 15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए है।
                 संवीक्षा के बाद की स्थिति में 11 पंच निर्विरोध हो गए तथा कुरूद में 1 पंच (दर्रा वार्ड कमॉक 2) मगरलोड में 1 पंच (नवागाँव वार्ड कमांक 9) का उप निर्वाचन होगा। मगरलोड में एक पंच पद (बोडरा के वार्ड कमोंक 9) के लिए एक भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नही हुआ ।  सरपंच के एक पद के लिए भी एक भी नाम निर्देशन प्राप्त नहीं हुए।
                    उन्होंने यह भी बताया कि आम निर्वाचन 2023 हेतु 3 सरपंच कमशः चर्रा, चरमुडिया एवं नवागाँव (उ) विकास खंड कुरूद के लिए 15 अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया. द्य प्रेक्षक वीन कुमार ठाकुर अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण रायपुर की उपस्थिति में रिटर्निंग आफिसर पंचायत कुरूद द्वारा की गई संवीक्षा में सभी 15 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए। पंच के 50 पद के लिए कुल 128 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया संवीक्षा में सभी 128 नाम निर्देशन पत्र वैध पाए गए ।

See also  छत्तीसगढ़ में 400 नेताओं की VIP सुरक्षा पर हर साल ₹150 करोड़ खर्च, 1550 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *