राजनांदगांव : सूने मकान से 20 लाख के जेवरात व नकदी ले उड़े चोर,परिवार गया था रांची

राजनांदगांव . शहर के बीच गंज चौक स्थित शांति विजया अपार्टमेंट स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर लगभग 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रकम चोरी कर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। शहर के मध्य अपार्टमेंट चोरी की घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली व रात्रि गश्त पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली टीआई रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रार्थी नरेश हरिहारनों निवासी विजया शांति अपार्टमेंट ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह परिवार सहित किसी कार्यक्रम में शामिल होने रांची (झारखंड) गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। गुरुवार सुबह काम करने वाली महिला साफ-सफाई करने घर पहुंची तो बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। घटना की जानकारी महिला ने मोबाइल के माध्यम से दी। नरेश हरिहारनों शुक्रवार को परिवार सहित घर पहुंचा तो देखा कि घर के अंदर आलमारी में रखे करीब 21 तोला सोना, ढाई किलो चांदी, ढाई लाख रुपए नकदी रकम सहित करीब 20 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए हैं। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हर एंगल से जांच में जुटी है। शहर के मध्य देर रात तक चहल-पहल रहने वाले क्षेत्र गंज चौक स्थित अपार्टमेंट से इतनी बड़ी चोरी से आसपास के रहवासियों में भय का माहौल है।

See also  रायपुर : जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *