राजनांदगांव : ग्रामीण अभिभावकों को रूप नहीं गुण देखो कार्यक्रम के बारे में किया गया जागरूक

राजनांदगांव। यूनिसेफ, जिला प्रशासन एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज मेंबर सर्वहितम के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोमनी में जनजागरूकता अभियान के तहत युवाओं को युवोदय वॉलंटियर बनने एवं अभिभावकों के बीच संपर्क कर ‘रूप नहीं गुण को देखोÓ कार्यक्रम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रूप नहीं गुण को देखो कार्यक्रम अंतर्गत उपस्थित युवाओं और संबंधित अभिभावकों को प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर विद्यार्थियों को जहां पढ़ाई का कोना निर्माण कर पढ़ाई स्तर में सुधार के बारे में बताया गया। वहीं अभिभावकों को आज क्या सीखा पर बच्चों से बात करने कहा गया। कार्यक्रम में पंचायत युवोदय स्वयंसेवियों को जल संरक्षण, स्वच्छता के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लोने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करने कहा गया। कार्यक्रम में पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, बाल संरक्षण एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को मासिक स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूक किया गया।

See also  हैंडबॉल के 4 और एथलेटिक्स के 5 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन, जिले के गौरव की बढ़ाएंगे शान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *