राजनांदगांव : जमीन संबंधी जानकारी नहीं देने पर आरआई से झड़प

राजनांदगांव । तहसील कार्यालय राजनांदगांव में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक कथित जमीन दलाल का दो राजस्व निरीक्षकों के बीच कहासुनी झड़प में बदल गई। इसकी शिकायत संबंधित आरआई ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है।

जमीन के खरीदी-बिक्री करने वाले शांतिलाल जैन तहसील कार्यालय में पहुंचे थे तभी वहां मौजूद आरआई चितेश राजपूत व भूपेश साहू से एक जमीन से संबंधित दस्तावेज व जानकारी मांगी गई। जमीन शांतिलाल के नाम पर नहीं थी, इसी कारण आरआई ने दस्तावेज देने से मना किया। इसी बात के चलते शांतिलाल जैन आपा खो बैठे और आरआई से तीखी बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत किया। आरआई के शिकायत के बाद पुलिस ने जमीन दलाल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की।

See also  CG : जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *