CG : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकए आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुईए जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थीए जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गयाए लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

See also  CG मंत्री गुरु खुशवंत के खिलाफ Instagram पर अमर्यादित टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *