राजनांदगांव : आज सुशासन तिहार का अंतिम शिविर मोहारा में हुआ आयोजित

4 ग्रामीण वार्ड के लिए आयोजित शिविर मंे समाधान जानने उमडी भीड़

महापौर ने हितग्राहियो को आयुष्मान मय वंदन कार्ड, श्रम कार्ड व ड्राईविंग लायसेंस का किया वितरण

समाधान शिविरो के सफलता के लिए जनप्रतिनिधियो, नागरिको, पत्रकार बंधुओ, वार्डवासियो एवं अधिकारियो व कर्मचारियो का जताया आभार

नशा मुक्ति के लिए महापौर ने दिलाई शपथ

60 से 70 वर्ष से अधिक  उम्र के डेरहा राम, मीरा बाई, रमला बाई एवं रेखा बाई ने समाधान शिविर का लाभ लेकर शासन को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 के तहत प्राप्त आवेदनो का समाधान बताने निगम सीमाक्षेत्र के वार्डो के लिए 10 स्थानों पर 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर के अंतिम कडी में आज मोहारा में ग्रामीण वार्ड मोहारा, सिंगदई, मोहड व हल्दी के लिए आयोजित शिविर में अपनी समस्या का समाधान जानने वार्डवासियों में उत्साह था और बडी संख्या में उपस्थित होकर उन्होंने समाधान जान शासन की योजना का लाभ लिया। आज के शिविर में महापौर मधुसूदन यादव शामिल होकर बडी संख्या मंे उपस्थिति के लिए वार्डवासियों तथा सभी शिविर के सफल आयोजन के लिए जनप्रतिनिधियो, नागरिको, वार्डवासियो, पत्रकार बंधुओ एवं अधिकारियो व कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-19-1024x461.jpg

महापौर श्री यादव ने कहा कि सरकार ने जिस सोच के साथ सुशासन तिहार का आयोजन किया उसका अच्छा प्रतिसात मिला और नागरिको ने चाहे गॉव हो या शहर अपने समस्या संबंधी आवेदन लगा उसका समाधान जानने तथा शासन की योजना का लाभ लेने उत्साह से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं अन्य ऐसी समस्या जिसका आवेदन आया है उसका भी प्राथमिकता से अतिशीघ्र निराकरण किया जाऐगा, तभी सुशासन तिहार सार्थक होगी।

See also  BSP में अब भागने वाले कार्मिकों की सेजेस प्रणाली से होगी पहचान

आज के शिविर में सिंदई की 72 वर्षीय रमला बाई तथा सिविल लाईन की 78 वर्षीय रेखा बाई ने समाधान शिविर आयोजन के लिए सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि बिना बार बार चक्कर काटे अपने वार्ड में ही आयुष्मान कार्ड बनकर मिला जिससे मै अपने बीमारी का ईलाज 5 लाख रूपये तक निःशुल्क करा सकती हॅू। इसी प्रकार मोहारा के 60 वर्षीय डेहरा राम एवं 61 वर्षीय मीरा बाई ने भी कहा कि बीमारी का ईलाज कराने में असमर्थ थे, लेकिन घर के पास मे ही शिविर में डॉक्टर से बिना पैसा जॉच कराकर दवा लिए जो हमारे लिए बहुत बडा काम है। उन्होंने समाधान शिविर लगाने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किए।
आज के अतिम शिविर में महापौर सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष व वार्ड पार्षद मुकेश साहू, वार्ड पार्षद चंदकृत साहू, पूर्व पार्षद अरूण देवांगन व राकेश रावटे ने वार्डवासियो को आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राईविंग लायसेस का वितरण किया और स्टालो का अवलोकन कर गर्भवति महिलाओ को सुपोषण कीट देकर नवजात शिशुओ का अन्न प्रासन कराया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-37-1024x461.jpg

महापौर श्री यादव ने आज 31 मई ध्रुमपान निषेध दिवस के उपलक्ष्य मंे उपस्थितजनो को विकसित राज्य बनाने अपने परिवार में हर्षोल्लास रखने, तन,मन,धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियो में नशापान के दुष्परिणामो को प्रचारित कर तथा यथा संभव नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत सम्पर्क कर उन्हे नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने संकल्प दिलाई।
शिविर के अंत में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 51 वार्डो के लिए 10 चरण में 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविर आयोजित किया गया, जहॉ सुशासन तिहार के प्रथम चरण मंे प्राप्त आवेदनों का द्वितीय चरण में निराकरण कर तृतीय चरण में आयोजित शिविर में समाधान बताकर शासन की योजनाअेे का लाभ दिया गया। उन्होने बताया कि आज 4 वार्ड के लिए आयोजित इस अंतिम शिविर में 240 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका समाधान यहा बताया गया। पूरे 51 वार्डाे से 3591 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 3001 मांग एवं 590 शिकायत के आवेदन थे।

See also  CG : सड़क की हालत देख नाराज हुए डिप्टी सीएम जलभराव और जाम का लिया जायजा

सभी आवेदनो का निराकरण करने का प्रयास किया गया है, जो आवेदन प्रक्रियाधीन है उसका भी शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा। शिविर मंे उपस्थिति के लिए उन्होंने महापौर, अध्यक्ष, पार्षदो सहित वार्डवासियो का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी शिविर में सहयोग के लिए सभी विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियो का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, संजय वर्मा, दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम व प्र. सहायक अभियंता गरिमा वर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *