राजनांदगांव : सिंदूर पर कांग्रेसी अनर्गल प्रचार कर रहे-देव कुमारी साहू

राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री देव कुमारी साहू ने कांग्रेसियों की घटिया सोच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेसी ममता बनर्जी के षड्यंत्र के तहत भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जिसके तहत वे दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा देशभर में घर-घर लोगों को सिंदूर पहुंचाएगी, जबकि भाजपा की ऐसी कोई नीति नहीं बनी है । उन्होंने कहा कि सिंदूर महिला के सुहाग से जुड़ा हुआ संवेदनशील मामला है, और इस मर्म को भाजपा ने भली भांति समझा और पहलगाम में 26 महिलाओं के सिर से सिंदूर  उजड़ने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उनकी सीमा पर भीतर तक जाकर आंतकवादियों को तबाह कर, करारा जवाब दिया।

यह जवाब इतना घातक था कि खूंखार आतंकवादी अजहर के वीडियो वायरल हो रहे हैं कि हमें बख्श दो हम रक्तजदा हैं, हम लाशे नहीं उठा पा रहे हैं। भारत के इस जवाबी हमले पर पाकिस्तान विश्व के समर्थन से चूक गया, सिर्फ तुर्कीए ने उसका समर्थन किया । इसके बाद पाकिस्तान ने अफवाहों का दौर शुरू किया, जिसके जवाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति से ऊपर उठकर सभी नेताओं को विश्व के सभी देशों को सच्चाई बताने हेतु जवाबदारी सौंपी है, परंतु कांग्रेस अपनी घटिया राजनीति से बाज नहीं आ रही और लगातार इस संवेदनशील मामले में गलत बयान बाजी कर कांग्रेसी नेता अपनी जग हंसाई कर रहे हैं।

   जिला महामंत्री देव कुमारी साहू ने कांग्रेसियों को नसीहत कि देश के मामले में बयान देने से पूर्व उसके दुष्परिणाम भी सोचना चाहिए ऐसा ना हो कि कांग्रेसियों के बयान पाकिस्तान को काम आए।

See also  Rajnandgaon : रेलवे चौक के पीछे जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *