मोहला : राज्य निर्माण के बाद जिला परिसीमा में पहली बार हुआ राज्यपाल का आगमन

– राज्यपाल को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

– कलेक्ट्रेट परिसर एवं एकलव्य विद्यालय मानपुर में मौलश्री  किया पौधारोपण

– एकलव्य विद्यालय मानपुर का किया निरीक्षण

मोहला । जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम बार जिले की सीमा में राज्यपाल का आगमन होने से आज का दिन जिले के लिए हर्षित करने वाला पल साबित हुआ। राज्यपाल रमेन डेका का यहां पहुंचने पर जिला कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया।

मौलश्री पौधा औषधि से भरा युक्त पौधा होता है। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान जैविक खेती से उत्पादित फसलों एवं उत्पादित मिलेट से रूबरू हुए। इस दौरान राज्यपाल ने महिला समूह से भेंटकर उनके द्वारा किया जा रहे। प्रयासों और उनके हुनर से रूबरू हुए। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मानपुर में संचालित एकलव्य विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने एकलव्य विद्यालय को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को सुदृढ़ करने और सपने को साकार करने में यह विद्यालय मिल का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधा के साथ विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा से जोड़ने कहा। इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  CG : रायपुर से युवक का अपहरण और लूट, बेसबॉल बैट टूटते तक पीड़ित को पीटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *