फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकती है छाछ

गर्मियों के मौसम में लोगों को छाछ पीना काफी पसंद होता है। छाछ शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है? कुछ लोगों को छाछ को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए छाछ पीने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।

गले से जुड़ी समस्या

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अगर आप सर्दी, खांसी या फिर जुकाम जैसी गले से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छाछ की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि खांसी-जुकाम में छाछ पीने की वजह से आपकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ सकती है।

एक्जिमा का शिकार लोग

अगर आपको एक्जिमा है, तो आपको छाछ को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए। छाछ में मौजूद कुछ तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। एक्जिमा का शिकार लोगों को मट्ठा पीने से त्वचा पर जलन, खुजली या फिर लालपन जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है।

लैक्टोज इनटॉलेरेंट

क्या आप लैक्टोज इनटॉलेरेंट हैं? अगर हां, तो आपको छाछ नहीं पीनी चाहिए वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है। लैक्टोज इनटॉलेरेंस की समस्या से जूझ रहे लोगों को छाछ या फिर दूध से बनी चीजों को कंज्यूम करने से बचना चाहिए। इस तरह के लोग दूध को सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं कर पाते जिसकी वजह से उनकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

अगर आप भी इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको छाछ पीने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

kgnews

Recent Posts

CG : किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन …

CG : किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन …

रायपुर : बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडेलिया के प्रगतिशील किसान हीरा…

4 minutes ago
CG : कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण…

CG : कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौनी का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों…

6 minutes ago
CG : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण…

CG : ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र रौनी का किया निरीक्षण…

जशपुरनगर । दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने…

11 minutes ago
CG : रेत भरे 10 हाइवा जब्त, अवैध परिवहन का भंडाफोड़ …

CG : रेत भरे 10 हाइवा जब्त, अवैध परिवहन का भंडाफोड़ …

बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…

30 minutes ago
CG : जुलाई में साय के मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर का होगा आयोजन …

CG : जुलाई में साय के मंत्रियों के लिए चिंतन शिविर का होगा आयोजन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…

38 minutes ago
CG : दादा से जमीन को लेकर लड़ाई, नाती ने किया मर्डर …

CG : दादा से जमीन को लेकर लड़ाई, नाती ने किया मर्डर …

सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…

51 minutes ago