Rajnandgaon: काशीनाथ दुबे का निधन, आज अंतिम संस्कार

राजनांदगांव। पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी काशीनाथ दुबे का आज दिनांक 1 जून 2025 को प्रातः 9:00 बजे निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

श्री दुबे न केवल शिक्षा क्षेत्र में बल्कि समाजसेवा में भी अत्यंत सक्रिय रहे। वे स्टेट हाई स्कूल में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पुत्र श्री वीरेंद्र दुबे सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष हैं, वहीं श्री संजय दुबे भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं।

उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे उनके निवास स्थान बख्शी ​​क्लिनीक के पीछे महेन्द्र नगर से निकलेगी और मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद समाचार से शिक्षाजगत एवं समाज में शोक की लहर है.

See also  नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *