छत्तीसगढ़

CG : अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद । थाना बसना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर एनएच-53 रोड के किनारे लक्ष्मी गौरी ढाबा के सामने ग्राम भठोरी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बसना को पुलिस ने दबोचा। उसके कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले में रखे कुल 26 पौवा अंग्रेजी शराब—19 पौवा गोवा, 4 पौवा मेगडावल नंबर वन, और 3 पौवा रॉयल स्टेज (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4680 एमएल) बरामद किए गए।

इसकी अनुमानित कीमत 3,670 रुपये है। इसके अलावा एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 7.920 लीटर) जिसकी कीमत 5,110 रुपये आंकी गई, भी जब्त की गई। साथ ही आरोपी के पास से एक स्कूटी एक्टिवा (क्रमांक CG06HD5109, ग्रे रंग) जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना बसना पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सड़कों पर गड्ढे हुए और गहरे, खतरा…

राजनांदगांव : सड़कों पर गड्ढे हुए और गहरे, खतरा…

राजनांदगांव | बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर गड्ढों में…

26 seconds ago
राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव | बसंतपुर चौक में कई दिनों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन अब तक…

8 minutes ago
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

रायपुर खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण…

12 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव| बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग…

13 minutes ago
बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

57 minutes ago
इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

भिंड  मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…

1 hour ago