महासमुंद । थाना बसना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर एनएच-53 रोड के किनारे लक्ष्मी गौरी ढाबा के सामने ग्राम भठोरी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बसना को पुलिस ने दबोचा। उसके कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक थैले में रखे कुल 26 पौवा अंग्रेजी शराब—19 पौवा गोवा, 4 पौवा मेगडावल नंबर वन, और 3 पौवा रॉयल स्टेज (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4680 एमएल) बरामद किए गए।
इसकी अनुमानित कीमत 3,670 रुपये है। इसके अलावा एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 7.920 लीटर) जिसकी कीमत 5,110 रुपये आंकी गई, भी जब्त की गई। साथ ही आरोपी के पास से एक स्कूटी एक्टिवा (क्रमांक CG06HD5109, ग्रे रंग) जिसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये है, भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना बसना पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
भोपाल इटली के लोनाटो शहर में 3 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित ISSF…
रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…
भोपाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…