बिलासपुर। बटालियन के एक आरक्षक ने तीन युवकों को हाईकोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा दियाए जिसके बाद तीनों से 16 लाख रुपए वसूल लिए। पैसे लेकर आरक्षक पिछले 18 महीने से फरार है। इधरए कॉन्स्टेबल के ठगी के शिकार लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस कीए जिस पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।
टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि डोमन पाटिल सकरी बटालियन में कांस्टेबल के पद पदस्थ है। इस दौरान उनकी पहचान ग्राम घुरु निवासी मोहम्मद शहबाज खानए मनीष कौशिक और विकास कौशिक से हुई। डोमन ने अपने रिश्तेदार की पहुंच हाईकोर्ट में होने की बात कही। साथ ही उनकी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उन्हें पैसे खर्च करने की भी बात कही।
