CG : SDM को मिला खुद का फर्जी हस्ताक्षर वाला लेटर, FIR दर्ज …

बालोद। जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में बोर खनन को लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने आया है. गुंडरदेही एसडीएम के नाम से एक फर्जी लेटर तैयार किया गया, जिसमें शासकीय कार्यालय की फर्जी सील, हस्ताक्षर और आवक-जावक क्रमांक तक अंकित किया गया था, ताकि दस्तावेज असली प्रतीत हो. फर्जी दस्तवेज सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोड़ेला निवाली जनक लाल साहू ने यह फर्जी लेटर तैयार किया है. मामला सामने आने के बाद एसडीएम गुंडरदेही द्वारा जनक लाल साहू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराने का आदेश दे दिया है। ज्ञात हो कि शासन द्वारा बिना अनुमति किसी भी तरह के बोर खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बहुत आवश्यक होने पर एसडीएम कार्यालय से अनुमति प्राप्त की जा सकती है, लेकिन इसके पूर्व विभाग द्वारा जांच कर ली जाती है कि सचमुच में बोर की आवश्यकता है या नहीं अर्थात बहुत कठिनता से यह अनुमति पत्र जारी होता है। जनक लाल साहू ने पांच अप्रैल की तारीख में यह अनुमति पत्र देकर बोर खनन कराया है। एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने बताया कि फर्जी पत्र के सन्दर्भ में जानकारी मिली है. थाने में मामला दर्ज करवाने निर्देश दिया गया है, जो पत्र जारी किया गया है फर्जी है. न सील हमारे कार्यालय का है और न ही लेटर.

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

24 minutes ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

36 minutes ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

43 minutes ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

46 minutes ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

47 minutes ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

2 hours ago