कोरबा। रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दियाए फिर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गयाए जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दरअसलए गोढ़ी निवासी 24 वर्षीय अंजलि सिंह ;मृतिकाद्ध के पति रणजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रणजीत के अनुसारए प्रसव सुरक्षित हुआ थाए लेकिन बाद में पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर उचित देखभाल नहीं की गई। अंजलि का एक छोटा बच्चा पहले से है। नवजात शिशु की हालत स्थिर बताई जा रही है।

वहींए कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया किए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अस्पताल की कथित लापरवाही की जांच करेगा। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने को कोशिश की गईए लेकिन बात नहीं हो सकी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *