रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोविड के चार और नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज रायपुर और एक बिलासपुर से है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड के कुल एक्टिव केस 15 हो गए हैं। सबसे अधिक 10 एक्टिव केस राजधानी रायपुर के हैं।

इसके बाद दुर्ग में 3ए बस्तर और बिलासपुर में 1.1 हैं। रायपुर में मंगलवार को कोविड के 3 और नए मरीज मिले थे। इससे पहले पिछले 2 दिनों में 7 नए एक्टिव केस आइडेंटिफाई किए गए थे। इनमें से किसी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। 10 में से दो 9 मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। वहीं एक का निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

इसके अलावा 2 मरीज रिकवर हो गए हैं। यानी अब 12 केस कोविड के केस सिर्फ रायपुर में ही आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो राजधानी में सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार वाले मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी भी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (इली) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (सारी) के लक्षण जिस भी मरीज में दिखे। उनके संबंध में तत्काल इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉर्मेशन सेंटर में रिपोर्ट करें। वहीं, इस कंडीशन में दी जाने वाली दवाइयों से जो मरीज ठीक हो, उनकी स्क्रीनिंग की जाए। तत्काल उनके सैंपल कोविड-19 जांच के लिए भेजा जाए। अब सभी सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के लक्षण वाले मरीजों के संबंध में तुरंत रिपोर्ट करे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *