पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी : भाजपाइयों ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन के खिलाफ दर्ज कराई FIR, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपाई भड़क गए और वैशाली नगर थाना पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

भाजपा महिला मोर्चा भिलाई अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, शारदा प्रसाद गुप्ता, मदन सेन, पारस जंघेल, तुषार देवांगन के लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला यही नहीं रूका। लगातार भाजपाई थाने के बाहर पहुंच रहे थे। उनकी भीड़ को देखकर पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में भेज दिया।

कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे थाना

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, नरसिंह नाथ, अजय शिरबाविकार, सहित कई पार्षद और एमआईसी सदस्य भी थाना पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *